spot_img
28.1 C
Varanasi
Sunday, September 20, 2026
spot_img

Chandauli news- चंदौली मे नीट परीक्षा को लेकर मुस्तैद रहा प्रशासन, निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में संपन्न

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) जनपद में रविवार को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न हो गई। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और शुचिता के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

जनपद में परीक्षा के लिए निर्धारित केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखी गई। सख्त चेकिंग और कड़े सुरक्षा घेरे के बीच छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया। जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर परीक्षा के दौरान उड़नदस्तों और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लगातार केंद्रों का निरीक्षण करती रही, जिससे कहीं से भी किसी अप्रिय घटना या अव्यवस्था की शिकायत सामने नहीं आई।

जनपद में कुल आवंटित 1900 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 116 छात्र अनुपस्थित रहे, जबकि 1784 छात्र-छात्राओं ने पूरी शुचिता के साथ परीक्षा दी। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने भी व्यवस्थाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया। प्रशासन के इस मुस्तैद रवैये के चलते पूरी परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- युवक ने फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत सोनबरसा गांव में शनिवार की देर शाम...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks