spot_img
32.9 C
Varanasi
Tuesday, June 23, 2026

Chandauli news- नहर में डूबने से दो सगे भाई बहन की मौत, मचा कोहराम

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के बेलवानी गांव के पाल बस्ती में सोमवार की शाम दो सगे भाई-बहन की नहर में डुबने से मौत हो गई। आनन-फानन परिवार के लोगों ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया लाये जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया। वहीं इस हृदय विदारक घटना से पुरा क्षेत्र स्तब्ध है।

बेलवानी गांव के पाल बस्ती के हीरालाल पाल का मकान नहर के किनारे है। सोमवार को नहर में पानी छोड़ा गया था नहर भरी थी दोनो भाई बहन आर्यन 4वर्ष और अनुप्रिया 3वर्ष नहर मे डूब रहे थे मौके पर उपस्थित लोग नहर में कूदकर कुछ दुरी पर जाकर पकड़े और आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया लाये जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इस हृदय विदारक घटना को लेकर जहां परिवार में कोहराम मच गया वहीं गांव सहित क्षेत्र मातम छा गया। पिता हीरालाल पाल प्राईवेट कम्पनी में नौकरी के लिए दो दिन पहले ही घर से निकले थे जो मौत की सूचना को लेकर स्तब्ध हो गये माता राजकुमारी का रो-रोकर बुरा है। दोनों दम्पति के बीच छः माह का बालक है जिसके उपर दोनों की आस टीकी है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- गुरैनी पंप कैनाल के पास गंगा कटान रोकने के चल रहे कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरा हो कटान-रोधी कार्य: जिलाधिकारी परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। गंगा नदी के तटीय क्षेत्रों में हो रहे...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks