spot_img
27.1 C
Varanasi
Saturday, September 5, 2026
spot_img

Chandauli news-‘नीति तारा’ से विकास योजनाओं की होगी सटीक निगरानी, अब हर प्रगति पर रहेगी प्रशासन की सीधी नजर

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग होगी हाईटेक, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। जनपद में विकास योजनाओं की प्रभावी निगरानी, पारदर्शिता और विभागीय समन्वय को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा विकसित ‘नीति तारा’ टूलकिट के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि ‘नीति तारा’ एक समेकित डिजिटल मंच है, जिसके माध्यम से सभी विभाग अपनी-अपनी विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट सीधे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। विभागों को उपलब्ध कराए गए उपयोगकर्ता नाम एवं कूटशब्द (पासवर्ड) के माध्यम से वे अन्य विभागों की प्रगति का भी अवलोकन कर सकेंगे। इससे योजनाओं की समीक्षा अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि इस डिजिटल व्यवस्था के लागू होने से विकास कार्यों की वास्तविक समय में निगरानी संभव होगी। इससे विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी।

उन्होंने कहा कि तथ्य एवं आँकड़ों पर आधारित प्रतिवेदन प्रणाली के माध्यम से योजनाओं की सटीक समीक्षा की जा सकेगी, जिससे प्रशासन को समयबद्ध एवं प्रभावी निर्णय लेने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे ‘नीति तारा’ टूलकिट का पूर्ण दक्षता के साथ उपयोग करें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर योजनाओं से संबंधित विवरण पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें।

जिलाधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से जनपद में संचालित विकास योजनाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुँच सकेगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- डॉ. विनय प्रकाश तिवारी बोले—बच्चों को पढ़ाने से पहले सीखना सिखाएं, तभी बनेगा बेहतर समाज

डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षक की भूमिका पर हुआ सार्थक विमर्श परिवर्तन टुडे...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks