spot_img
32 C
Varanasi
Wednesday, July 22, 2026
spot_img

Chandauli news- आठ घंटे ठप रही सकलडीहा की बिजली, सरकारी दफ्तरों से लेकर बाजार तक अंधेरे में डूबा इलाका

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

बारिश के बीच लाइन ब्रेकडाउन और पैनल में आई खराबी से हजारों उपभोक्ता रहे परेशान

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली
सकलडीहा। तकनीकी खराबी के कारण बुधवार को सकलडीहा तहसील फीडर से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं को करीब आठ घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे से बाधित हुई विद्युत आपूर्ति देर शाम तक पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी। बारिश के दौरान धानापुर से आने वाली लाइन में ब्रेकडाउन और बाद में उपकेंद्र के पैनल में आई तकनीकी खराबी के चलते कस्बे सहित सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही।

सरकारी कार्यालयों, बैंक और शिक्षण संस्थानों का कामकाज भी हुआ प्रभावित

सकलडीहा तहसील फीडर से सकलडीहा कस्बा, ताजपुर, तेंदुई, दुर्गापुर, नागेपुर तथा सिरोहुपुर समेत कई गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। इसी फीडर से तहसील, कोतवाली, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), डायट, सकलडीहा पीजी कॉलेज, इंटर कॉलेज, विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंक एवं अन्य सरकारी कार्यालयों को भी बिजली मिलती है। आपूर्ति बाधित होने से दिनभर कार्यालयों का कामकाज प्रभावित रहा और लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

पेड़ कटान के दौरान बंद हुई आपूर्ति, फिर बढ़ती गई तकनीकी दिक्कतें

जानकारी के अनुसार, तहसील मार्ग पर विद्युत लाइन से सटे पेड़ों की कटाई के लिए सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति रोकी गई थी। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण धानापुर से आने वाली लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। दोपहर लगभग 2:30 बजे लाइन की मरम्मत पूरी होने के बाद जब आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया, तब उपकेंद्र के तहसील फीडर के पैनल में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।

मरम्मत कार्य में जुटी टीम, जल्द बहाली का दिया आश्वासन

अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि पैनल में आई तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। विद्युत विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुटी रही और देर शाम तक आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- हेरोइन के काले कारोबार का भंडाफोड़, 31.62 लाख की हेरोइन बरामद

वाराणसी से लाकर पुड़ियों में बेचता था हेरोइन, 253 ग्राम मादक पदार्थ और नकदी बरामद परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली Story...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks