spot_img
27.1 C
Varanasi
Saturday, September 5, 2026
spot_img

Chandauli news- हेरोइन के काले कारोबार का भंडाफोड़, 31.62 लाख की हेरोइन बरामद

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

वाराणसी से लाकर पुड़ियों में बेचता था हेरोइन, 253 ग्राम मादक पदार्थ और नकदी बरामद

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बलुआ थाना पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ), वाराणसी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 253 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 31.62 लाख रुपये आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर टाण्डाकला में घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर ग्राम टाण्डाकला स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से लगभग 50 मीटर आगे घेराबंदी की। संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। नायब तहसीलदार दिनेश कुमार शुक्ला की उपस्थिति में आरोपी की हाफ पैंट की कमर में छिपाकर रखी गई काली पॉलिथीन से 253 ग्राम हेरोइन तथा 1,100 रुपये नकद बरामद किए गए।

वाराणसी से लाकर मांग के अनुसार करता था हेरोइन की आपूर्ति

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगदीश सिंह (58 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र सिंह, निवासी ग्राम सोनबरसा (टाण्डाकला), थाना बलुआ, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कैथी (वाराणसी) से हेरोइन खरीदकर लाता था और उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ग्राहकों को बेचता था। मांग के अनुसार तौलकर भी मादक पदार्थ की आपूर्ति करता था।

पहले भी दो बार जा चुका है जेल, एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा

थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 210/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी वर्ष 2023 एवं 2025 में भी एनडीपीएस अधिनियम के मामलों में जेल जा चुका है। इससे स्पष्ट होता है कि उसका मादक पदार्थों की तस्करी से पुराना संबंध रहा है।

नशे के कारोबार पर लगातार जारी रहेगा पुलिस का अभियान

पुलिस का कहना है कि जनपद में युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी लगातार चलाए जाएंगे। अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- डॉ. विनय प्रकाश तिवारी बोले—बच्चों को पढ़ाने से पहले सीखना सिखाएं, तभी बनेगा बेहतर समाज

डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षक की भूमिका पर हुआ सार्थक विमर्श परिवर्तन टुडे...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks