spot_img
23.1 C
Varanasi
Monday, February 2, 2026

शिक्षक ने दुष्कर्म का किया प्रयास: जांच मे जुटी पुलिस

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम विवाहिता को घर में अकेला पाकर शिक्षक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अरूण मौर्या धानापुर ब्लॉक के वर्दीसाड़ा विद्यालय पर सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। विवाहिता का पति मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है।

गुरुवार को भी वह काम करने गया था। घर में विवाहिता अकेले थी। उसी दौरान समीप के गांव का रहने वाला अरूण मौर्या घर में घुस गया। उसने महिला के साथ जोर-जबदस्ती शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया तो कपड़े फाड़ दिए। यह देख महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया हो-हल्ला सुन उसकी जेठान मौके पर पहुंच गयी। उनके आने की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। शाम को पति के घर आने पर महिला ने आपबीती सुनाई। पति उसे लेकर बलुआ थाना पहुंचा और तहरीर देकर पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बलुआ थाने के इंस्पेक्टर आशीष मिश्रा ने बताया कि “पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

गोल्ड मेडल प्राप्त सुहानी राजभर को ग्राम प्रधान ने किया सम्मानित

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा।  दिघवट गांव मे रविवार को ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने गोल्ड मेडल विजेता...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks