spot_img
19.5 C
Varanasi
Monday, February 2, 2026

डीएलडब्ल्यू के चंदन और हर्धनजुड़ा के राहुल के बीच 25 हजार रुपये की इनामी कुश्ती बराबरी छूटी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। कस्बा स्थित इमामबाड़े पर हर साल की तरह इस वर्ष भी विराट कुश्ती दंगल का आयोजन भव्य रूप से किया गया। दंगल कमेटी द्वारा परंपरागत रूप से विजयादशमी के दूसरे दिन यह आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार बारिश के कारण तिथि बढ़ाकर मंगलवार, 21 अक्टूबर को दंगल आयोजित किया गया। दंगल में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के नामी-गिरामी पहलवानों ने शिरकत कर अपना दमखम दिखाया।

दर्शकों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रोमांचक मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने देर तक तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। मुख्य मुकाबले में डीएलडब्ल्यू के चंदन और हर्धन जुड़ा के राहुल के बीच 25 हजार रुपये की इनामी कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई। वहीं गाजीपुर के रंजीत और सिहावल के किशन के बीच भी मुकाबला बराबरी पर रहा। कृष्ण दरियापुर ने संतोष करमपुर को हराकर जीत दर्ज की, जबकि राहुल डंडी और संतोष के बीच हुए मुकाबले में संतोष विजयी रहे। इसके अलावा बंधवा के मनीष और राज नगर के प्रिंस के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा।

20 हजार रुपये इनामी कुश्ती अजीत खोनपुर और छोटू करमपुर के बीच लड़ी गई, जो कड़ी टक्कर के बाद बराबरी पर समाप्त हुई। बिट्टू सरया ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज सिंह काका रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव थे। दंगल का सफल संयोजन दयाराम यादव ने किया।

कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष नीरज अग्रहरी पत्रकार, अमरनाथ जायसवाल, राजू अग्रहरी, दिलीप त्रिशूलया, धीरज अग्रहरी, प्रधान सुदामा जायसवाल, अशोक अग्रहरी, गुरुप्रकाश यादव, जगमेंद्र प्रधान, दिनेश गुप्ता, डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

गोल्ड मेडल प्राप्त सुहानी राजभर को ग्राम प्रधान ने किया सम्मानित

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा।  दिघवट गांव मे रविवार को ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने गोल्ड मेडल विजेता...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks