spot_img
36.5 C
Varanasi
Wednesday, May 13, 2026
spot_img
spot_img

सर्वाधिक गणना प्रपत्र भरने वाले टॉपटेन तीन बीएलओ होगें सम्मानित

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। मुख्य चुनाव आयोग के निर्देश पर विशेष गणना प्रपत्र एसआईआर कार्य तेजी से चल रहा है। जिसे लेकर लगातार एसडीएम और तहसीलदार मॉनिटरिंग कर रहे है। तहसील के तीन ब्लॉक में तीन लाख 43 हजार गणना प्रपत्र का वितरण किया जा चुका है। गणना प्रपत्र की ऑनलाइन बीएलओ द्वारा भरा जाना है। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने सर्वाधिक गणना प्रपत्र भरने वाले टॉपटेन तीन बीएलओ को प्रशस्ति पत्र के साथ नगद और परिवार सहित मूवी देखने के साथ राजदरी और देवदरी घूमने के लिये सुविधा मुहैया कराया जायेगा।

तहसील क्षेत्र के तीनो ब्लॉक में तीन लाख 43 हजार से अधिक गणना प्रपत्र डोर टू डोर बीएलओ द्वारा वितरण किया जा चुका है। गणना प्रपत्र को वर्ष 2003 की मतदाता सूची के तहत प्रत्येक मतदाताओं का नाम आधार कार्ड के साथ लिंक किया जाना है। इसमें मतदाताओं का नाम नहीं होने पर उनके परिजनों और अन्य साक्ष्य के आधार पर गणना प्रपत्र ऑनलाइन किया जाना है। इसकी एक कापी मतदाता और दूसरी कॉपी का फिडिंग ऑनलाइन एप के माध्यम से बीएलओ द्वारा किया जाना है। जिसकी निगरानी किया जा रहा है। सकलडीहा विधानसभा में गणना प्रपत्र सर्वाधिक भरने वाले टॉप टेन तीन बीएलओ को प्रशस्ति पत्र के साथ परिवार के साथ मूवी और राजदरी देव दरी धूमने की सुविधा मुहैया कराया जायेगा। तहसीलदार द्वारा ऐसे बीएलओ को सर्वाधिक कार्य करने वाले को पांच पांच सौ रुपये का पुरस्कार देने की बात कही गयी है। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि एसआईआर के तहत सर्वाधिक कार्य करने वाले टॉपटेन के तीन बीएलओ को सम्मानित के साथ घूमने व मूवी देखने की व्यवस्था किया जायेगा।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा प्रवक्ता का फूंका पुतला

परिवर्तन टुडे डेस्क चन्दौली। बुधवार को जनपद मुख्यालय पर भगवान परशुराम सेवा समिति के बैनर तले भारी संख्या में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks