spot_img
27.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

हाइवे पर घुमंतू निराश्रित पशु दुर्घटना को दे रहे दावत: विभागीय अधिकारी अनजान

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद के सकलडीहा से लेकर बर्थरा पुल तक हाइवे पर जगह जगह आवारा पशु सड़कों पर बैठे और घूमते नजर आ रहे है। जो दुर्घटना को दावत दे रहे है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाइवे पर लाइट की व्यवस्था नहीं होने पर रात के अंधेरे में धूमते पशुओं के कारण कभी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इससे जानमाल का खतरा बना हुआ है। समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है।

चंदौली से सैदपुर तक हाइवे सड़क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सकलडीहा बाजार से लेकर भोजापुर, पुलिस लाइन, बर्थरा तक जगह जगह आवारा पशु सड़क पर बैठे और धूमते हुए नजर आ रहे है। जबकि जिला प्रशासन की ओर से आवारा पशुओं को पशुआश्रय केन्द्र पर भेजे जाने का निर्देश है। इसके लिये पशुआश्रय केन्द्रों पर केयर टेकर भी नियुक्त किये गये है। हाइवे पर सड़क किनारे बैठे निराश्रित पशु चारा पानी के अभाव में दर दर भटक रहे है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। ठंड के दिनों में रात में हाइवे पर उजाला और संकेत निशान नहीं होने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks