spot_img
43.8 C
Varanasi
Friday, May 15, 2026
spot_img
spot_img

सकलडीहा अलीनगर तिराहा मार्ग बंद होने से दूसरे दिन लगा जाम

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा में बीते तीन सालों से हाइवे सड़क निर्माण हो रहा है। इसके बाद भी मात्र एक किलोमीटर सड़क का निर्माण दोनों पटरी पूरा नहीं हो पाया है। रविवार को बगैर सूचना दिये कार्यदायी संस्था की ओर से सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर हाइवे निर्माण के लिये रास्ता बंद कर दिया गया। जिससे सुबह से लेकर शाम तक आने जाने वालों को काफी परेशानी हुई। सोमवार को दूसरे दिन भी मार्ग बंद होने से आने जाने वाले राहगीर और स्कूली वाहनों को काफी समस्या हुई।  वैकल्पिक रूप से बथावर और ताजपुर से दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिये सुविधा शुरू किया गया है।

सकलडीहा में हाइवे निर्माण को लेकर व्यापारी से लेकर पटरी दुकानदार परेशान है। डॉ.आम्बेडकर तिराहा से होकर रेलवे स्टेशन सकलडीहा जाने वाले यात्रियों को काफी समस्या हो रही है। रविवार की सुबह बगैर सूचना सकलडीहा अलीनगर तिराहा बंद कर दिये जाने से मुगलसराय और वाराणसी से आने जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। दूसरे दिन भी रास्ता बंद होने से स्कूली वाहन से लेकर एम्बुलेंस कर्मी और सवारी वाहनों को पांच से सात किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करना पड़ा। इस दौरान बड़े वाहनों को अलीनगर से ही चंदौली होते हुए चहनिया, कमालपुर, धानापुर और सैदपुर के लिये जाना पड़ा।

जबकि कार्यदायी संस्था की ओर से सोमवार को दोपहर बाद रास्ता शुरू कराये जाने का आश्वासन दिया गया था। 

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- केसीसी बनवाने हेतु ब्लॉक में लगेगा कैंप: किसानों को जोड़ने के लिए 15 से 31 मई तक चलेगा महाअभियान

परिवर्तन टुडे डेस्कचंदौली। जनपद के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना से अधिकाधिक जोड़ने के उद्देश्य से जिले...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks