spot_img
43.8 C
Varanasi
Friday, May 15, 2026
spot_img
spot_img

कालाबाजारी के आरोप मे कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज: विभागीय कार्रवाई से कोटेदारों में मची खलबली

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। तहसील क्षेत्र के अवही गांव में एक कोटेदार पर खाद्यान्न की कालाबाजारी का आरोप लगा है। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच धीना थाने में कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी सस्ते गल्ले की दुकान निलंबित कर दी गई है। यह कार्रवाई पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह ने एसडीएम कुंदन राज कपूर के निर्देश पर किया है। विभागीय कार्रवाई से कोटेदारों में खलबली मची है।

पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि धानापुर विकास खंड के अवही गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर, बीते दिनों पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह अपने सहायक नितिन कुशवाहा के साथ जांच के लिए पहुंचीं। दुकान बंद मिली और कोटेदार ने बाहर होने का हवाला दिया, जिसकी सूचना पूर्ति कार्यालय को नहीं दी गई थी। इस पर पूर्ति निरीक्षक ने दुकान को सील कर दिया और इसकी जानकारी एसडीएम कुंदन राज कपूर को दी गई।

एसडीएम के निर्देश पर 18 दिसंबर को नायब तहसीलदार की उपस्थिति में सील खोली गई और कोटेदार रामअवतार के पुत्र श्रवण कुमार की मौजूदगी में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चौंकाने वाली स्थिति सामने आई। उचित दर की दुकान में 40 क्विंटल गेहूं और 60 क्विंटल चावल कम पाया गया, कुल मिलाकर 100 क्विंटल खाद्यान्न गायब था। ग्राम सभा के कार्डधारकों के बयान भी दर्ज किए गए। कार्डधारकों ने बताया कि विक्रेता एक महीने का राशन देकर दो महीने का राशन नहीं देता था। लेकिन ई-पॉस मशीन पर हर महीने अंगूठा लगवा लेता था। इस मामले में उच्चाधिकारी के निर्देश पर अनुबंध पत्र की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही, दुकान को निलंबित कर दिया गया है।

इस बाबत पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह ने बताया कि कोटेदार पर मुकदमा दर्ज कर दुकान निलंबित कर दी गई है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- केसीसी बनवाने हेतु ब्लॉक में लगेगा कैंप: किसानों को जोड़ने के लिए 15 से 31 मई तक चलेगा महाअभियान

परिवर्तन टुडे डेस्कचंदौली। जनपद के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना से अधिकाधिक जोड़ने के उद्देश्य से जिले...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks