spot_img
32.1 C
Varanasi
Sunday, May 10, 2026
spot_img
spot_img

चंदौली न्यूज: विश्वविद्यालय की एलएलबी परीक्षा में पांच परीक्षार्थी रिस्टीकेट

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा संचालित विश्वविद्यालय परीक्षा में सोमवार को उड़ाका दल जनपद की टीम प्रोफेसर विजेंदर सिंह सकलडीहा पीजी कॉलेज एवं सदस्य डॉ. संदीप जायसवाल एवं डॉ. नीरज कुमार के नेतृत्व में कार्यरत है।

विश्वविद्यालय की परीक्षा को नकल विहीन एवं सुचारू पूर्ण संपन्न कराने हेतु उड़ाका दल की टीम लगातार जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण हेतु दौरा कर रही हैं। अन्य परीक्षाओं के साथ-साथ 16 दिसम्बर से विश्वविद्यालय की एलएलबी की परीक्षाएं भी शुरू हो गई है जिसके लिए जनपद में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं।

एलएलबी की परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए अब तक कुल पांच परीक्षार्थी विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय मुग़लसराय में पकड़े गए जिसे उड़ाका दल की टीम द्वारा रिस्टीकेट कर दिया गया। उड़ाका दल की टीम द्वारा किये गये रस्टिकेट की कार्यवाही से परीक्षार्थियों में अफरा-तफरी मच गई। उड़ाका दल की टीम जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर लगातार भ्रमण कर रही है और शासन की मनसा के अनुरूप सुचिता पूर्ण परीक्षा संपन्न कराने हेतु सभी केंद्र व्यवस्थापकों को यह निर्देशित किया कि किसी भी दशा में नकल नहीं होने पाए।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चलती ट्रेन में युवक की गोली मारकर हत्या

परिवर्तन टुडे डेस्कचंदौली। कुछमन रेलवे स्टेशन से सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बीच रविवार की सुबह चलती ट्रेन में एक...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks