spot_img
34.6 C
Varanasi
Saturday, June 20, 2026

शहीद पुलिस जवान के नाम बनेगा स्मृति उपवन और द्वार: अनिल राजभर

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे/ चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के उकनी वीरमराय गांव निवासी 35 वर्षीय हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुमार सिंह को बीते एक सप्ताह पूर्व पशु तस्करों ने जौनपुर के चंदवक थाना के समीप पीकअप वाहन से रौंदते हुए फरार हो गये। इलाज के दौरान पुलिस कर्मी की मौत होगयी। घटना के बाद विभागीय महकमा और परिजनों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर गुरूभाई पिता दीनानाथ सिंह और परिजनों से मिलकर ढ़ाढस दिया। मंत्री ने जवान के नाम पर गांव में आने वाली सड़क,स्मृति द्वार और स्मृति उपवन शहीद पुलिस जवान के नाम से बनवाये जाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा हर संभव सहयोग सरकार के माध्यम से दिलाने का भरोशा दिया।

उकनी वीरमराय गांव निवासी दीनानाथ सिंह के दो पुत्र राजीव रंजन सिंह और दुर्गेश कुमार सिंह और चार पुत्री है। राजीव रंजन एयरफोर्स में तैनात है। वही दुर्गेश सिंह जौनपुर के चंदवक थाना में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात थे। बीते शनिवार को जौनपुर के चंदवक थाना अर्न्तगत जांच अभियान के दौरान गोवंश तस्करों की गाड़ी रोकते समय पशुतस्करों ने पीकअप से रौंदते हुए दुर्गेश सिंह को मौत के नींद सुला दिया। घटना के बाद पुलिस महकमा में खलबली मच गया। वही परिजनों में कोहराम मच गया।

मंत्री अनिल राजभर के पहुंचते ही पिता फफक फफक कर रोने लगे। मंत्री ने परिवार और पिता को आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोशा दिया। शहीद पुलिस जवान दुर्गेश सिंह की स्मृति में गांव में आने वाली मुख्य सड़क,स्मृति उपवन और स्मृति द्वार बनाये जाने का आश्वासन दिया। परिवार के इस दु:ख की घड़ी में हर पल साथ खड़ा रहने का भरोशा दिया।

इस मौके पर कमलेश यादव,अभय प्रजापति,अशोक प्रजापति,प्रकाश राजभर,अतुल सिंह, राजेश राजभर, रवि श्रीवास्तव,निठोहर सत्यार्थी,अरूण रत्नाकर, प्यारेलाल यादव,राजीव रंजन सिंह,अमित सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी मोहर्रम पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks