spot_img
32.1 C
Varanasi
Saturday, May 23, 2026

Chandauli news- सड़क हादसे मे दो की दर्दनाक मौत: मिट्टी लदी ट्रैक्टर से दबकर हुई घटना

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र ‌के गुरेरा गांव मे शनिवार की देर शाम एक पेट्रोल टंकी के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार की ट्रैक्टर-टाली से भिड़ंत होने के बाद घटनास्थल पर ही दो अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझबुझकर शांत कराया। शव को कब्जे मे ले कर कानूनी कार्रवाई में जुट गयी।

हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों अधेड़ चचेरे भाई चहनियाँ बाजार से तिरपाल खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। हादसे में मृतक अधेड़ श्रीराम पुत्र झाडूलाल उम्र (48) वर्ष और रामकिशुन पुत्र दूबरी उम्र करीब (50) वर्ष निवासी फूलपुर गांव थाना बलुआ के रहने वाले थे। जानकारी मिलते ही मौके पर सीओ सकलडीहा भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया वहीं ट्रैक्टर को पुलिस थाने ले गई और कानूनी कार्रवाई में जुट गयी।

इस संबंध में बलुआ एसओ अरुण प्रताप ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है वही मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाकी अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट: अपर जिलाधिकारी ने अत्यधिक तापमान और हीटवेव से बचाव के दिए निर्देश

परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अत्यधिक तापमान और हीटवेव के...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks