spot_img
20.1 C
Varanasi
Monday, February 2, 2026

सकलडीहा कस्बा सहित आधा दर्जन गांवों के हजारों उपभोक्ता पेयजल के लिये परेशान

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

सकलडीहा में पेयजल के लिये हाहाकार बूंद बूंद के लिये तरहे ग्रामीण

सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण के दौरान टिमिलपुर शिव मंदिर के पास क्षतिग्रस्त हुई पाइप

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा में फोरलेन सड़क और नाला निर्माण के दौरान एक बार फिर टिमिलपुर शिव मंदिर के समीप जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होगया है। जिसके कारण कस्बा सहित आधा दर्जन गांव के हजारों उपभोक्ता शुद्ध पेयजल के लिये बूंद बूंद के लिये तरह रहे है। शिकायत के बाद भी कार्यदायी संस्था के अधिकारी अनजान बने हुए है। जिसे लेकर व्यापारियों सहित ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा है। समस्या का शीध्र समाधान नहीं होने पर व्यापारियों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है।

टिमिलपुर स्थित जल निगम की एक मात्र तीन लाख लीटर की पानी टंकी से सकलडीहा कस्बा,टिमिलपुर, नागेपुर, टिमिलपुर, तेन्दुई, सिरोहुपुर, ईटवा,बलारपुर,ताजपुर, दुर्गापुर आद गांव के हजारों उपभोक्ताओं के घरों में पेयजल आपूर्ति होती है। बीते एक सप्ताह पूर्व टिमिलपुर शिव मंदिर के समीप जेसीबी से गेट तोड़ने और नाला खुदाई के दौरान जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होगया है। जिसके कारण कस्बा में सहित अन्य गांवों में पेयजल के लिये हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है।

कस्बा के नरेन्द्र जायसवाल,अनूप जायसवाल,संजय, संतोष,सहित अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाई के कारण आये दिन पाइप क्षतिग्रस्त होने से पेयजल के लिये कस्बावासी परेशान रहते है। बीते पांच छह दिनों से क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत नहीं होने से दूषित पानी घरों में पहुंच रहा है। क्षतिग्रस्त पाइप से पानी हजारो लीटर प्रतिदिन सुबह शाम शिव सरोवर में बह रहा है। जिसके कारण सरोवर का सुंदरीकरण कार्य प्रभावित हो रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत शीध्र नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।

उधर एसडीओ सीताराम ने बताया कि कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ओमप्रकाश को बताया गया है। शाम तक पेयजल आपूर्ति कराने का प्रयास किया जायेगा।

ब्लॉक रोड पर कनेक्शन नहीं जोड़ने से एक साल से आपूर्ति बाधित

जल जीवन मिशन के तहत ब्लॉक रोड पर पूर्व की पाइप लाइन होने के बाद भी श्रीपत ब्रम्हबाबा गेट से कनेक्शन नहीं जोड़ने के कारण ब्लॉक रोड के उपभोक्ता बीते एक साल से पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। ग्रामीणों ने जल निगम की द्वितीय ट्यूववेल की बोरिंग की कनेक्शन कराये जाने की मांग उठाया है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

गोल्ड मेडल प्राप्त सुहानी राजभर को ग्राम प्रधान ने किया सम्मानित

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा।  दिघवट गांव मे रविवार को ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने गोल्ड मेडल विजेता...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks