spot_img
31.1 C
Varanasi
Tuesday, September 22, 2026
spot_img

Chandauli news- निर्माणाधीन हाईवे के किनारे नाली निर्माण कराने की किया मांग

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। क्षेत्र स्थित तीरगाँवा से मारूफपुर तक 437 करोड़ की लागत से बन रहे फोर लेन स्टेट हाईवे 69 के किनारे किनारे बनने वाली नाली कई जगह अधूरी पड़ी हुयी है। बारिश का समय नजदीक होने से ग्रामीणों में बरसात का पानी घरों में, दुकानों में, स्कूलों में भरने की आशंका के बीच अधूरी नालियों को पूरा कराने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

मारूफपुर गांव के सामने बनी नाली आधी अधूरी पड़ी है। जबकि वर्ष 2024 में ही ग्रामीण दुर्गेश पाण्डेय की मांग पर केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने एक्सचीयन राजेश कुमार से पहले से प्रस्तावित नाली को 200 मीटर और आगे बढ़ाने का निर्देश दिया था। जिसके बाद जेई द्वारा नापी करके नाली का निर्माण कार्य शुरू भी करा दिया। लेकिन तीन दिन तक काम के बाद निर्माण बंद हो गया और अभी तक बंद पड़ा है।

जिसके सम्बन्ध में जटाधारी महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ एस पी सिंह ने बताया कि मारुफपुर बाजार से सैदपुर घाट की तरफ जाने वाली नालियों का निर्माण जटाधारी महाविद्यालय मारुफपुर के गेट पर ही छोड़ दिया गया जिससे बरसात में आने वाले पानी से महाविद्यालय कैम्पस भर जाने की सम्भावना है ऐसी स्थिति में महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं और अध्यापकों को आने जाने में असुविधा होगी। जिसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर नाली निर्माण की गुहार लगायी है। जिससे जल भराव की समस्या से निजात मिल सके।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- कमालपुर में गूंजा व्यापारियों की एकजुटता का संदेश, नए पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

व्यापारी हितों की रक्षा के लिए संगठन हर संघर्ष को तैयार : रमेश अग्रहरि परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली कमालपुर। उत्तर...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks