spot_img
30.4 C
Varanasi
Saturday, August 8, 2026
spot_img

Chandauli news- 11 हजार 873 चयनित लाभार्थियों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

तहसील के तीनों ब्लॉक के तीन सौ कोटेदारों को भेजा गया लाभार्थियों की सूची

गांव के कोटेदार बुर्जुग और अन्त्योदय कार्ड धारकों का बनायेंगे आयुष्मान

परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली
सकलडीहा। शासन की ओर से गांव के 70 साल के बुर्जुग और अन्त्योदय कार्ड धारक के साथ 6 यूनिट वाले कार्ड धारकों को पांच लाख की आयुष्मान भारत कार्ड चिकित्सकी लाभ के लिये बनाया जा रहा है। इसको लेकर पूर्ति विभाग की ओर से कोटेदारों को चयनित लाभार्थियों की सूची भेजकर कार्ड बनवाये जाने का निर्देश दिया है। इस योजना के तहत 11 हजार 873 चयनित लाभार्थियों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ दिया जायेगा। इसके अलावा श्रम विभाग की ओर से पंजीकृत मजूदरों के परिवार का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।

शासन की ओर से अभियान चलाकर हर गरीब परिवार को पांच लाख की चिकित्सकी सुविधा का लाभ देने की कवायद तेजी से किया जा रहा है। इसके तहत पूर्ति विभाग,श्रम विभाग सहित अन्य संस्था की ओर से चयनित लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा।

इस क्रम में धानापुर में 3629, चहनिया 3364 और सकलडीहा में  4880 अन्त्योदय, 70 साल प्लस के बुर्जुग और 6 यूनिट के कार्ड धारकों की सूची कोटेदारों को भेजा गया है। इसके लिये चहनिया में मात्र दो,धानापुर में 11 और सकलडीहा  में 24 आईडी जारी किया गया है।

इस बाबत क्षेत्रीय खाद अधिकारी श्याम सुंदर ने बताया कि कोटेदारों के माध्यम से चयनित लाभार्थियों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाये जाने का निर्देश दिया गया है।

इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह, विक्रांत श्रीवास्तव, शिवा, नितिन, ऋतु, दीपक सहित अन्य मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- गौशालाओं की बदहाली पर डीएम सख्त, एक सप्ताह में व्यवस्था सुधारने के निर्देश

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में शुक्रवार की शाम जिले में संचालित सभी गौशालाओं...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks