spot_img
26.8 C
Varanasi
Thursday, July 23, 2026
spot_img

Chandauli news- क्रांतिनायक चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उमड़ा सम्मान, समाजसेवियों ने किया भावपूर्ण स्मरण

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली
सकलडीहा। महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजसेवियों एवं युवाओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा संघर्ष मोर्चा के संयोजक शैलेंद्र पांडेय ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का संपूर्ण जीवन देश की आजादी के लिए समर्पित रहा। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को दीनदयाल उपाध्याय नगर में आजाद सेना का गठन किया गया था, जिसके क्रम में उनकी जयंती मनाकर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष भावेश त्रिपाठी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद अपने नाम की तरह जीवनभर आजाद रहे और अंग्रेजों के सामने कभी झुके नहीं। उनका बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि आजाद युवाओं के लिए साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं।

पूर्व ग्राम प्रधान शमशेर सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद युवाओं की प्रेरणा थे। काशी विद्यापीठ से छात्र नेता के रूप में उन्होंने जिस प्रकार स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी, वह भारतीय इतिहास का गौरवपूर्ण अध्याय है। वहीं अजीत यादव ने कहा कि देश की आजादी में चंद्रशेखर आजाद का योगदान सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा और उनका जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम में आलोक जायसवाल, आनंद पांडेय, मिंटू, महेंद्र गुप्ता, कृष्णानंद, चंदन यादव, अनूप कुमार तिवारी, ईश्वर चंद पांडेय, ग्राम प्रधान संजय प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, मुसे सिंह, शिवराज सिंह, रिंकू वर्मा सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश

श्रावण मास में चाक-चौबंद रहेगी व्यवस्था, पीस कमेटी की बैठक में प्रशासन ने बनाई रणनीति परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। आगामी...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks