spot_img
31.1 C
Varanasi
Saturday, September 12, 2026
spot_img

Chandauli news- प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ चुनाव का बिगुल, जिला कार्यकारिणी के लिए चिकित्सकों ने ठोकी दावेदारी

spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

30 जुलाई को होगा मतदान, 24 जुलाई तक नाम वापसी व 25 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनावी प्रक्रिया गुरुवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, चंदौली में शुरू हो गई। विभिन्न पदों के लिए चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन के दौरान चिकित्सकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 24 जुलाई को नाम वापसी, 25 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच तथा 30 जुलाई को मतदान और मतगणना कराई जाएगी।

केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ की गई। सुबह से ही चिकित्सकों का अपर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर पहुंचना शुरू हो गया था। निर्वाचन अधिकारी डॉ. सी.पी. सिंह की देखरेख में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। प्रत्येक पद के लिए तीन हजार रुपये नामांकन शुल्क निर्धारित किया गया था।

अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर चिकित्सकों ने भरा पर्चा

अध्यक्ष पद के लिए डॉ. संजय यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सचिव पद के लिए डॉ. देवेश पांडेय, उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. संजय कुमार (ईएमओ, केपीटी) एवं डॉ. रविकांत सिंह ने नामांकन किया। महिला उपाध्यक्ष पद पर डॉ. महिमा नाथ, वित्त सचिव पद पर डॉ. प्रदीप पांडेय, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य पद पर डॉ. उग्रसेन तथा संपादक पद पर डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने अपनी दावेदारी पेश की।

जांच के बाद जारी होगी अंतिम प्रत्याशियों की सूची

निर्वाचन अधिकारी डॉ. सी.पी. सिंह ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 जुलाई को नाम वापसी होगी, जबकि 25 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच कर अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 30 जुलाई को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया पूरी कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जहां बाबा ने छुआ, वहां चमत्कार हुआ! कीनाराम की महिमा से गूंजा रामगढ़

427वें जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा की साधना और सिद्धियों की कथाओं ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर परिवर्तन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks