spot_img
18.1 C
Varanasi
Saturday, November 7, 2026
spot_img
spot_img

दो दिनों से आध दर्जन से अधिक गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप: मचा हाहाकार

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। टिमिलपुर स्थित जल निगम की टंकी पर कार्यरत प्राइवेट कर्मी को बीते चार माह से मानदेय नही मिलने से दो दिनों से पेयजल आपूर्ति का संचालन बंद है। पेयजल आपूर्ति बंद होने से कस्बा में पेयजल के लिये हाहाकार मचा हुआ है। कस्बावासियों ने पेयजल आपूर्ति शुरू कराये जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। समस्या का समाधान नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया।

सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर गांव में जल निगम की तीन लाख लीटर की टंकी से कस्बा, नागेपुर, टिमिलपुर, तेन्दुई, ताजपुर,दुर्गापुर,ईटवा,सिरोहुपुर आदि गांवों को पेयजल आपूर्ति होती है। आरोप है कि जल निगम टंकी पर कार्यरत प्राइवेट कर्मियों को बीते चार माह से मानदेय नहीं देने पर संचालन कार्य बंद कर दिया है। टंकी पर कोई कर्मचारी के नहीं होने के कारण पेयजल आपूर्ति का संचालन गांवों में दो दिनों से ठप है।

वही पेयजल की समस्या से जूझ रहे कस्बावासियों ने पेयजल आपूर्ति शुरू कराये जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि समस्या का समाधान शीध्र नही होने पर आन्दोलन के लिये सड़क पर कस्बावासी उतरेंगे।

इस बाबत एसडीओ सीताराम यादव ने बताया कि उसका मानदेय नही निकल पाया है। एक दो दिन में उच्चाधिकारी की संस्सुति मिलने पर दिया जायेगा। आपूर्ति शुरू कराने के लिये एक कर्मचारी को लगाया गया है।

इस मौके पर विरोध जताने वालो में मनीष मोदनवाल, ताड़केश्वर, रमेश हलवाई,किशन कश्यप,मुंन्ना,गोपाल गोड़, विशाल,राहुल,सतीष चौरसिया, पिंटू गुप्ता,चंद्रमा गुप्ता सहित अन्य रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जिले के 1267 विद्यालयों में बच्चों को मिलेगा पौष्टिक हलवा और उपमा, 14 सप्ताह तक चलेगा विशेष पोषण अभियान

पहले सप्ताह में बच्चों को परोसा गया गरमा-गरम सूजी का हलवा, पोषण स्तर सुधारने के लिए विभाग की पहल समयबद्ध...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks