spot_img
22.1 C
Varanasi
Monday, November 23, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- डीएम-एसपी का निर्देश, मतदान से पहले दूर होंगी केंद्रों की सभी खामियां

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। आगामी निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार तथा पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की उपस्थिति में आईटीआई सभागार रेवसा में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस सेक्टर मजिस्ट्रेट ने प्रतिभाग किया।

संवेदनशील मतदान स्थलों की होगी गहन समीक्षा

बैठक के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान स्थलों का गहनता से निरीक्षण एवं मानचित्रण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान किसी भी मतदान स्थल अथवा उससे जुड़े क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या, संवेदनशीलता या अव्यवस्था सामने आती है तो उसे तत्काल चिह्नित किया जाए। इसकी जानकारी संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) को भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की जांच के निर्देश

अधिकारियों को सभी मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। इसमें पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप तथा छाया जैसी आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी मतदान केंद्र पर सुविधाओं की कमी पाई जाती है तो उसे मतदान से पूर्व अनिवार्य रूप से दूर कराया जाए, जिससे मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ग्रामीणों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से निर्देशित किया कि ग्राम भ्रमण के दौरान आम नागरिकों से संवाद स्थापित किया जाए और निर्वाचन से संबंधित उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए। प्राप्त शिकायतों का मतदान से पहले समुचित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो तथा प्रत्येक मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके, इसके लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

इन अधिकारियों की रही उपस्थिति

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर सहित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में निदिलपुर संकुल का दबदबा, खड़ान रहा उपविजेता

परिवर्तन टूडे न्यूज, चंदौली Story By- राहुल गिरी धानापुर। विकासखंड धानापुर के अमरवीर इंटर कॉलेज स्थित खेल मैदान में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks