spot_img
25.1 C
Varanasi
Sunday, April 12, 2026

खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू की सघन जांच, नमकीन फैक्ट्री पर छापा

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद में होली के त्योहार से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ सघन जांच अभियान शुरू किया गया है। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खोवा, पनीर और नमकीन फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर नमूने लिए हैं। यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के आदेश पर की जा रही है।

अभियान के पहले चरण में खाद्य सुरक्षा मोबाइल प्रयोगशाला के माध्यम से आम जनता और खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। विभाग ने खोवा व्यापारियों को विशेष रूप से चेतावनी दी है कि वे न तो मिलावटी खोवा खरीदें और न ही बेचें।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि जनपद में कहीं भी मिलावटी खोया, पनीर, नमकीन या खाद्य तेल की बिक्री या परिवहन पाया जाता है, तो खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की उचित धाराओं के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इसी क्रम में, उप जिलाधिकारी सदर चंदौली के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पड़ाव स्थित एक नमकीन फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने नमकीन और बेसन के दो नमूने एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।

आम जनता से अपील की गई है कि यदि उन्हें जनपद के किसी भी क्षेत्र में मिलावटी खाद्य पदार्थ की सूचना मिलती है, तो वे विभाग के मोबाइल नंबर 8887890254 पर सूचित करें। आज की टीम का नेतृत्व चंदौली के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के.एन. त्रिपाठी ने किया, जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणधीर सिंह और पुलिस बल भी शामिल थे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news: स्मार्ट मीटर की समस्या प्रदेश सरकार जल्द करेंगी दूर: अनिल राजभर

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर अपने गृह निवास नागेपुर में रविवार को दूसरे दिन भी विभिन्न...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks