spot_img
25.1 C
Varanasi
Friday, April 24, 2026
spot_img
spot_img

सकलडीहा पीजी कॉलेज में धूम्रपान निषेध पर शपथ कार्यक्रम आयोजित: धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक: प्राचार्य

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में शुक्रवार को धूम्रपान निषेध विषय पर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने हेतु शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को धूम्रपान एवं तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया।

उप प्राचार्य प्रोफेसर दया निधि सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि धूम्रपान मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है तथा युवाओं को इससे दूर रहकर स्वस्थ जीवन शैली अपनानी चाहिए। प्रो. दयाशंकर सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा संस्थानों की जिम्मेदारी केवल ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार एवं स्वस्थ आदतों का विकास करना भी है। डॉ. यज्ञनाथ पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि धूम्रपान निषेध जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और युवाओं को सही दिशा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण प्रोफेसर विजेंदर सिंह, प्रोफेसर समीम राईन,डॉ. अजय यादव, डॉ. अमन मिश्रा, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी ने धूम्रपान मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Sakaladiha news- काली माता मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में भंडारे का हुआ भव्य आयोजन

सुबह 12 बजे से देर रात तक चलता रहा भंडारा और देवी जागरण, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद परिवर्तन टुडे...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks