spot_img
36 C
Varanasi
Monday, June 8, 2026

Sakaladiha news- काली माता मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में भंडारे का हुआ भव्य आयोजन

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

सुबह 12 बजे से देर रात तक चलता रहा भंडारा और देवी जागरण, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित तेन्दुईपुर बउरहिया काली माता की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विशाल भंडारें का आयोजन किया गया। भंडारा में जनपद सहित कई जिले से आये हुए हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भक्तो ने प्रसाद ग्रहण से पूर्व माता का दर्शन पूजन और जयकारा लगाया।

चन्दौली-सैदपुर वाया सकलडीहा हाइवे मार्ग का चौड़ीकरण होने के कारण तेन्दुईपुर की प्राचीन सैकड़ों वर्ष पुरानी काली माता मंदिर सड़क चौड़ीकरण की जद में आने के कारण नये मंदिर की स्थापना कराकर विद्वान पंडितों की ओर से मूर्ति की स्थापना नवनिर्मित मंदिर में कराया गया। इसके पूर्व कलश यात्रा और मूर्ति भ्रमण का कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल रहे। भंडारे के दिन सुबह से प्रसाद लेने वालों की तांता लगा रहा, जो देर रात तक भंडारा का आयोजन के साथ देवी जागगरण कार्यक्रम का संचालन हुआ। कार्यक्रम में पंचायत विभाग के साथ तहसील और पुलिस प्रशासन के लोग सुबह से भंडारा व्यवस्था में सहयोग में जुटे रहे। अंत में पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने पूरे परिवार के साथ भंडारे में स्वंय प्रसाद वितरण किया।

इस मौके पर एसडीएम कुंदन राज कपूर, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, बीडीओ विजय कुमार सिंह,अतुल सिंह, कोतवाल भूपेन्द्र निषाद, “रतेन्द्र राजभर, टुनटुन राजभर,अरविंद राजभर, कमलेश,लल्लू खां,लल्लन राय, डॉ. मनोज राय, सुभाष, गोलू पांडेय, मोनू चौधरी, अक्षय राजभर, पंकज पांडेय, विनोद राजभर, पिंटू पासवान, राजन राय, नीरज प्रधान, हंसराज, राजदेव सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और भक्त सुबह से डटे रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- 5जून की रात हुए जोगियां कला हत्याकाण्ड का पुलिस ने महज 36घंटे के भीतर किया खुलासा

परिवर्तन टुडे चंदौली। जनपद के चकिया थाना क्षेत्र के जोगिया कला गांव में 5जून की रात हुए सनसनीखेज ब्लाइंड...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks