spot_img
29.9 C
Varanasi
Tuesday, July 28, 2026
spot_img

Chandauli news- सौ की जगह 63 का ट्रांसफार्मर लगने पर हंगामा, ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। कस्बा क्षेत्र के इनायतपुर गांव स्थित सौ केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार को अवर अभियंता दाल चन्द द्वारा उतार कर अन्यत्र भेज दिया गया। उसके स्थान पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। ग्रामीणों ने जब अवर अभियंता से इस बाबत बात किया तो कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे सके।

यही नहीं लगभग 18 घंटे बीतने के बावजूद भी विद्युत आपूर्ति चालू नहीं की गई। जिससे लोग बिलबिला गए। परेशान हो कर ग्रामीण पावर हाउस पर पहुंच कर शांतिपूर्वक धरना करने लगे। धरना की सूचना पाकर एसडीओ सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे।

इस बीच सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने अपने प्रतिनिधि अन्नू सिंह को मौके पर भेजा। एसडीओ सुधीर कुमार ने तुरन्त विद्युत आपूर्ति बहाल कराया व लिखित आश्वासन दिया कि पुनः सौ केवीए का ट्रांसफार्मर 29 अप्रैल शाम तक लगा दिया जाएगा। इस आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।

इस दौरान जलील अंसारी, सतीश मौर्य, धर्मेन्द्र तिवारी, राम अवतार, मुन्ना राजभर, कैलाश राजभर, जगदीश, बबलू, बीरेंद्र गोंड,नीरज, शिव प्रकाश विश्वकर्मा आदि काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- अब नहीं सताएगी बार-बार बिजली ट्रिपिंग! सकलडीहा के हजारों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पर तकनीकी सुधार के बाद नोनार व सकलडीहा द्वितीय फीडर का लोड हुआ संतुलित, आपूर्ति हुई...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks