spot_img
36.2 C
Varanasi
Wednesday, June 24, 2026

Chandauli news- मार्ग पर संकेत सूचक बोर्ड नहीं होने से बढ़ रही दुर्घटनाएं, जिम्मेदार विभाग की अनदेखी से लोगों में आक्रोश

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। चहनियां-चंदौली-सैदपुर वाया चंदौली हाईवे मार्ग का निर्माण कार्य इन दिनों युद्ध स्तर पर चल रहा है। सड़क निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण होने की ओर है, लेकिन मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभी भी कई खामियां बनी हुई हैं। सबसे बड़ी समस्या यह है कि हाईवे पर अब तक आवश्यक संकेत सूचक बोर्ड (साइन बोर्ड) और कटिंग व्यवस्था नहीं बनाई गई है, जिसके चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।

क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, मार्ग पर घनी आबादी वाले क्षेत्रों, बाजारों और प्रमुख कटिंग स्थानों से पहले संकेत बोर्ड नहीं लगे होने के कारण वाहन चालकों को सही जानकारी नहीं मिल पाती। तेज रफ्तार वाहनों के कारण कई लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अब तक कई दुर्घटनाएं हो चुकी है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि यदि हाईवे पर आबादी क्षेत्र, मोड़, कटिंग और बाजारों से पहले हिंदी भाषा में स्पष्ट संकेत सूचक बोर्ड लगाए जाएं, तो वाहन चालक सावधानी बरत सकेंगे और दुर्घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है।

क्षेत्रीय जनों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जनहित को देखते हुए शीघ्र ही मार्ग पर आवश्यक संकेत बोर्ड, कटिंग व्यवस्था और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित कराए जाएं, ताकि लोगों की जान सुरक्षित रह सके।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय से पौधों का उठान कर वृक्षारोपण की तैयारी करें अधिकारी: सीडीओ

शानदार कार्य करने वाले अधिकारियों को मिलेगा प्रशंसा पत्र परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। बुद्धवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks