28 जुलाई से 20 अगस्त तक सभी विकास खंडों में आयोजित होंगे चिन्हांकन एवं पंजीकरण शिविर
पात्र दिव्यांगजनों को योजनाओं से जोड़ने के साथ वितरित किए जाएंगे सहायक उपकरण
परिवर्तन टुडे न्यूज,चंदौली। जनपद के दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा 28 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक सभी विकास खंडों में वृहद चिन्हांकन एवं पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में पात्र दिव्यांगजनों का पंजीकरण कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
योजनाओं से जुड़ेंगे अधिकाधिक दिव्यांगजन
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि शिविरों के माध्यम से पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हांकन, परीक्षण एवं पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद उन्हें विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
कब और कितने तारीख को ब्लॉक मे लगेगा शिविर का कार्यक्रम
28 जुलाई – बरहनी
30 जुलाई – चहनियां
04 अगस्त – चकिया
06 अगस्त – चंदौली
10 अगस्त – धानापुर
12 अगस्त – नौगढ़
14 अगस्त – नियामताबाद
17 अगस्त – शहाबगंज
20 अगस्त – सकलडीहा
सभी शिविर संबंधित विकास खंड परिसर में आयोजित होंगे।
पंजीकरण के लिए साथ लाएं आवश्यक अभिलेख
शिविर में आने वाले दिव्यांगजन आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार का फोटो, यूडीआईडी (UDID) कार्ड अथवा दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र तथा चालू मोबाइल नंबर साथ लेकर आएं, ताकि पंजीकरण की प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सके।
समय से पहुंचकर उठाएं योजनाओं का लाभ
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने सभी पात्र दिव्यांगजनों से निर्धारित तिथि पर अपने संबंधित विकास खंड में आयोजित शिविर में समय से पहुंचकर पंजीकरण कराने और शासन की योजनाओं के साथ निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों का लाभ उठाने की अपील की है।



