spot_img
28.1 C
Varanasi
Monday, August 24, 2026
spot_img

Chandauli news- नहर में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत, गांव में पसरा मातम

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

बहन को बचाने के लिए नहर में कूदा भाई, तेज बहाव में दोनों बहे

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के कैलावर चौकी अंतर्गत मथेला गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के दो मासूम भाई-बहन की नहर में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

झूला झूलते समय नहर में गिरी मासूम

जानकारी के अनुसार मथेला गांव निवासी गोविंद कुशवाहा के करीब नौ वर्षीय पुत्र क्षितिज कुशवाहा और चार वर्षीय पुत्री साक्षी कुशवाहा नहर के समीप झूला झूल रहे थे। इसी दौरान अचानक साक्षी झूले से नहर में जा गिरी। नहर में तेज बहाव होने के कारण वह पानी में बहने लगी।

बहन को बचाने के लिए भाई ने लगा दी छलांग

बहन को नहर में डूबता देखकर भाई क्षितिज उसे बचाने के लिए नहर में कूद गया। देखते ही देखते तेज पानी के बहाव में दोनों भाई-बहन बह गए और लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शुरू किया खोज अभियान

सूचना मिलते ही कैलावर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद दोनों मासूमों के शव नहर से बरामद कर लिए गए। शव मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

अधिकारियों और विधायक ने पहुंचकर बंधाया ढांढस

घटना की जानकारी मिलते ही सकलडीहा उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह, तहसीलदार अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार रजिंद्र तथा क्षेत्रीय विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और विधायक ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने परिजनों को आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार दैवीय आपदा राहत कोष से सहायता राशि दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के बाद मथेला गांव में मातम का माहौल है। एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत से हर कोई गमगीन नजर आया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, बाल-बाल बचे परिजन

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली चहनियां। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा भलेहटा में शनिवार की रात तेज बारिश के चलते एक...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks