spot_img
23.6 C
Varanasi
Thursday, September 24, 2026
spot_img

Chandauli news- बड़ी खबर… लगातार 5 दिन बंद रह सकते हैं बैंक, जाने क्यों? 25 तक निपटा लें जरूरी काम

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर के अंतिम सप्ताह में लगातार पांच दिनों तक बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है। चौथे शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश के बाद 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग कार्य समय रहते निपटाने की सलाह दी गई है।

25 सितंबर तक निपटा लें जरूरी काम

अग्रणी जिला प्रबंधक आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। इससे पहले 26 सितंबर को चौथे शनिवार और 27 सितंबर को रविवार का अवकाश रहेगा। इस कारण 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिनों तक बैंक शाखाओं का नियमित कामकाज प्रभावित रह सकता है।

उन्होंने बैंक ग्राहकों से अपील की है कि नकद लेन-देन, चेक जमा करने, बैंक ड्राफ्ट बनवाने तथा अन्य आवश्यक बैंकिंग कार्य 25 सितंबर तक ही पूरे कर लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

चेक निस्तारण में हो सकती है देरी

बैंक शाखाओं के बंद रहने की स्थिति में चेक के निस्तारण में भी देरी होने की संभावना है। ऐसे में जिन ग्राहकों को समयबद्ध भुगतान करना है, उन्हें आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बैंकिंग कार्यों को लेकर अंतिम समय में होने वाली भीड़ और असुविधा से बचने के लिए ग्राहकों से पहले ही आवश्यक कार्य पूरे करने को कहा गया है।

डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का कर सकते हैं उपयोग

हड़ताल के दौरान ग्राहक एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई जैसी डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे। हालांकि इन सेवाओं की उपलब्धता तकनीकी व्यवस्था और संबंधित सेवा प्रदाता पर निर्भर करेगी। अग्रणी बैंक प्रबंधक कार्यालय ने आमजन से संभावित व्यवधान की अवधि में सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सीएम डैशबोर्ड में खराब प्रदर्शन पर डीएम सख्त, विभागाध्यक्षों को कड़ी फटकार

योजनाओं की प्रगति में ढिलाई पर कार्रवाई की चेतावनी, आंकड़े दर्ज करने में लापरवाही पर अपनाया जाएगा कठोर रुख परिवर्तन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks