spot_img
23.1 C
Varanasi
Thursday, September 24, 2026
spot_img

Varanasi news: एमएलसी चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी, 23 अक्टूबर को मतदान

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की रिक्त होने वाली सीटों के लिए द्विवार्षिक निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दोनों सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।

29 सितंबर को जारी होगी अधिसूचना

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी छह अक्टूबर तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। सात अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि नौ अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

23 अक्टूबर को होगा मतदान

वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक कराया जाएगा। मतदान के बाद मतपेटियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रखा जाएगा और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।

छह दिसंबर को समाप्त हो रहा वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल

वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य आशुतोष सिन्हा तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य लालबिहारी यादव का कार्यकाल छह दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। इन दोनों रिक्तियों को भरने के लिए निर्वाचन कराया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की कुल 11 स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों के लिए यह द्विवार्षिक निर्वाचन निर्धारित किया गया है।

निर्वाचन कार्यक्रम एक नजर में

अधिसूचना जारी होने की तिथि — 29 सितंबर 2026
नामांकन की अंतिम तिथि — 6 अक्टूबर 2026
नामांकन पत्रों की जांच — 7 अक्टूबर 2026
नाम वापसी की अंतिम तिथि — 9 अक्टूबर 2026
मतदान की तिथि — 23 अक्टूबर 2026
मतदान का समय — सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक
मतगणना की तिथि — 27 अक्टूबर 2026
निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने की अंतिम तिथि — 31 अक्टूबर 2026

जिलाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- स्कूली बस ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत; चालक फरार

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर स्थित जिओ पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को तेज रफ्तार निजी स्कूल बस...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks