spot_img
25.1 C
Varanasi
Tuesday, November 24, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- सीएचसी की स्वास्थ्य सुविधाओं को परखने पहुंची केंद्र सरकार की दो सदस्यीय टीम

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

मरीजों से किया सीधा संवाद, ओपीडी से लेकर प्रसव कक्ष और जांच केंद्रों का लिया जायजा

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली
सकलडीहा। केंद्र सरकार की ओर से संचालित स्वास्थ्य योजनाओं और चिकित्सा सुविधाओं का लाभ आमजन को किस हद तक मिल रहा है, इसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) की दो सदस्यीय टीम ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सकलडीहा का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले रहे लोगों से सीधे संवाद कर उपचार एवं चिकित्सा सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही चिकित्साधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों से विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जानी।

वार्ड से लेकर जांच केंद्रों तक हुई पड़ताल

कॉमन रिव्यू मिशन की दो सदस्यीय टीम सुबह करीब 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां पहुंचते ही टीम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण शुरू कर दिया। वार्ड में भर्ती मरीजों की स्थिति, ओपीडी, ऑपरेशन कक्ष, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू), एक्स-रे कक्ष, प्रसव कक्ष, पैथोलॉजी और रक्त इकाई सहित अन्य चिकित्सा सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्यों ने एक-एक व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों से कई बिंदुओं पर सवाल-जवाब किए। अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने टीम को उपलब्ध सुविधाओं और उनके संचालन की जानकारी दी।

बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की भी ली जानकारी

टीम ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दरख्शा से भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान बच्चों में हृदय संबंधी बीमारियों, कटे होंठ और टेढ़े-मेढ़े पैरों सहित जन्मजात विकृतियों के उपचार एवं शल्य चिकित्सा की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई। टीम ने यह भी जानने का प्रयास किया कि ऐसे बच्चों की पहचान से लेकर उनके उपचार तक की प्रक्रिया किस प्रकार संचालित की जा रही है।

दो से तीन घंटे तक चला निरीक्षण

करीब दो से तीन घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान टीम ने प्रत्येक बिंदु पर बारीकी से जानकारी जुटाई। टीम के सदस्यों ने लाभार्थियों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति समझी। निरीक्षण के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की काफी भीड़ रही। वहीं अस्पताल के चिकित्साधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी व्यवस्थाओं की जानकारी देने में जुटे रहे। निरीक्षण के अंत में टीम ने सीएचसी पर संचालित स्वास्थ्य सेवाओं और कार्यों की सराहना की।

इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय यादव, डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित दुबे, बृजेश मिश्रा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीके प्रसाद, डॉ. एलबी शर्मा, डॉ. पूजा सिंह, एचईओ रजनीकांत राय, अमित मिश्रा, उपेंद्र सिंह, शाहिद आलम अंसारी, डॉ. रश्मि प्रभा सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- डीएम-एसपी का निर्देश, मतदान से पहले दूर होंगी केंद्रों की सभी खामियां

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। आगामी निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks