spot_img
34.6 C
Varanasi
Saturday, June 20, 2026

यूजीसी के जारी निर्देश भारतीय एकता के तानेबाने को तोड़ने वाले है: नंद शंकर पाठक

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद के सकलडीहा विकास खंड क्षेत्र के बथावर गांव में रविवार को भगवान परशुराम सेवा समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। समिति ने बैठक में यूजीसी के नए निर्देशों पर गहन मंथन चिंतन किया। यूजीसी के निर्देशों पर विचार विमर्श के बाद समिति ने एक स्वर में विरोध करते हुए नियमों को बदलने की मांग की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंडित कमलापति पाण्डेय ने कहा कि मैंने अपना जीवन भाजपा संगठन को मजबूत करने में बिता दिया लेकिन वर्तमान में जिस भेदभाव से नियम और कानून बनाए जा रहे हैं ये पार्टी और सरकार की स्थिति को भारी नुकसान पहुँचाएंगे, यूजीसी के नए निर्देश पूरी तरह से अन्यायपूर्ण और विषमतावादी हैं, यदि सरकार इन्हे वापस नहीं करतीं है तो हम सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नन्द शंकर पाठक ने कहा कि यूजीसी के जारी निर्देश भारतीय एकता के तानेबाने को तोड़ने वाले हैं, समिति इसका पुरजोर विरोध करती है, आवश्यकता हुई तो हम सड़क पर भी उतरेंगे।

रोहित तिवारी ने कहा कि यूजीसी के नए निर्देश तत्काल वापस लिए जाए अन्यथा इसके परिणाम बहुत हानिकारक होंगे, सरकार को इसका खामियाजा भुगतना होगा। कोषाध्यक्ष अनूप तिवारी ने कहा कि यदि यह सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का नारा देती है तो उसपर ईमानदारी से अमल भी करना चाहिए, इस तरह से कथनी और करनी में अंतर भाजपा सरकार के दोहरे चरित्र को उजागर कर रही है।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष नारायण तिवारी, विस्तारक जीतेन्द्र प्रताप तिवारी, संजय पाण्डेय, त्रिलोकी चौबे, शशिप्रकाश मिश्रा, शिवम दुबे, आशुतोष तिवारी आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन प्रहलाद पाण्डेय ने किया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी मोहर्रम पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks