spot_img
32.9 C
Varanasi
Wednesday, June 3, 2026

बाइक अनियंत्रित होने से राहगीर व बाइक सवार घायल

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। चंदौली मुख्य मार्ग बुधवार को प्रतिमा पेट्रोल पंप से कुछ दूर पर चंदौली की तरफ से आ रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर पैदल आ रहे राहगीर को धक्का मार दिया जिससे राहगीर व मोटरसाइकिल सवार दोनों गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के दौरान दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार घायल राहगीर खुशीहाल (40) वर्ष पुत्र छांगुर ओडवली गांव से मजदूरी का कार्य करने के बाद वापस अपने घर सकलडीहा कस्बा के सिरोहपुर आ रहा था। उधर बाइक सवार घायल सफाई कर्मी प्रदीप कुमार उम्र (38) वर्ष पुत्र दुलारे राम चन्दौली डिवटी से अपने घर सकलडीहा कस्बा के अंबेडकरनगर आ रहा था। कि कस्बा स्थित प्रतिमा पेट्रोल पंप से कुछ दूर पर ही बाइक अनियंत्रित हो गई जिसमें वह घायल हो गया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- 257.11 लाख के नए पीपा पुल का निर्माण कार्य का उद्घाटन, चन्दौली से गाजीपुर जाने में होगी सहूलियत

काफी लंबे अरसे से ग्रामीणों की चल रही थी मांग परिवर्तन टुडे चन्दौलीStory By- नीरज अग्रहरिकमालपुर। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks