spot_img
24.3 C
Varanasi
Thursday, October 22, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- गंगा दशहरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर सोमवार को गंगा दशहरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान ध्यान भोर से ही शुरू हो गया था। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस,गंगा सेवा समिति के लोग और गोताखोर मुस्तैद रहे।

पुराणों के अनुसार गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। आज ही के दिन राजा भगीरथ के कठोर तपस्या के बाद गंगा का अवतरण धरती पर हुआ है। इसलिए यह महापुण्यकारी पर्व माना जाता है। गंगा दशहरा के दिन सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया। मोक्षदायिनी मां गंगा का पूजन अर्चन किया। गंगा स्नान, पूजन अर्चन के बाद भिक्षुओं को दान दिया गया। गंगा दशहरा का स्नान व व्रत भगवान विष्णु को खुश करने के लिए भी किया जाता है। इन्ही परम्पराओं का निर्वहन करते श्रद्धालुओं ने बलुआ स्थित गंगा तट पर स्नान दान किया।

इस दौरान जिले के अलावा आसपास जिले के हजारों लोगों ने गंगा स्नान किया। इस दौरान भीड़ को देखते हुए घाट पर पुलिस नाव से चक्रमण करती रही। वहीं रस्सा के अंदर स्नान करने का हिदायत देती रही। इसके अलावा गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल के नेतृत्व में वालेंटियर व मार्कण्डेय मांझी के नेतृत्व में गोताखोर लगे रहे। ताकि संभावित घटना होने पर तत्काल राहत पहुंचाया जा सकें।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बड़ी खबर: चंदौली के नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल कल बंद, आदेश जारी

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks