spot_img
28.7 C
Varanasi
Sunday, July 19, 2026
spot_img

Chandauli news- चिलचिलाती धूप में यात्री प्रतिक्षालय के अभाव में परेशान

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

दोनों तिराहों पर यात्री प्रतिक्षालय गृह और पियाऊ की व्यवस्था कराये जाने की जिला प्रशासन से मांग

परिवर्तन टुडे डेस्क
सकलडीहा। आसमान से आग के गोले गिर रहे है। पशु पक्षी से लेकर जनजीवन परेशान है। इसके बाद भी सकलडीहा में किसी भी तिराहे पर यात्री प्रतिक्षालय नही है। जिसके कारण सुबह से लेकर शाम तक यात्रियों को तपती धूप में ईधर उधर भटकना पड़ना पड़ता है। ग्रामीणों ने तिराहे पर पियाऊ और यात्री प्रतिक्षालय गृह बनवाने की मांग किया है।

सकलडीहा अलीनगर तिराहा और सघन तिराहा से प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक लोगों को वाराणसी, मुगलसराय, सैदपुर,जमनिया,बिहार,चंदौली मुख्यलाय आना जाना लगा रहता है। इस तपीश भरी धूप में यात्री सवारी वाहनों में बैठे रहते है। छाया की व्यवस्था नहीं होने पर यात्री इधर उधर दुकानों के बाहर खड़ा रहने के लिये मजबूर रहते है।

किसी भी तिराहे पर हैंडपंम तो दूर कही भी किसी संगठन और सामाजिक संस्थान की ओर से पियाऊ तक की व्यवस्था नहीं किया गया है। महिलायें से लेकर छोटे छोटे बच्चे पानी पीने और छाया के लिये भटकते रहते है। यात्री प्रतिक्षालय नहीं होने पर सड़कों पर वाहनों की कतार लगी रहती है। रोजी रोटी के चक्कर में सवारी वाहन चालक भी धूप में मडराते रहते है।

व्यापारी नेता पवन वर्मा, रमन सोनकर,पीयूष चौरसिया,सूरज सिंह,गौतम गोंड,घनश्याम जायसवाल,सोहन गुप्त,सुभाष आदि ग्रामीणों ने दोनों तिराहों पर यात्री प्रतिक्षालय गृह और पियाऊ की व्यवस्था कराये जाने की जिला प्रशासन से मांग किया है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- तकनीकी खामी से जून का वेतन रुका, शिक्षक संघ ने सरकार से तत्काल भुगतान की उठाई मांग

वेतन भुगतान में तकनीकी अड़चन पर शिक्षक संघ सक्रिय, प्राचार्य ने कहा— समस्या सुलझी परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। उत्तर...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks