spot_img
39.8 C
Varanasi
Tuesday, June 30, 2026

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अनुपस्थित दो सफाई कर्मियों के निलंबन की संस्सुति, एक दर्जन सफाई कर्मी पर नोटिस हुआ जारी

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। बीते 17 जुलाई को मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था की समीक्षा को लेकर आये हुए थे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विकास खंड के सभी सफाई कर्मियों की एक दिन पूर्व ड्यूटी जिला मुख्यालय पर लगाया गया था। जिसमें से एक दर्जन सफाई कर्मी अनुपस्थित थे। जिनके खिलाफ नोटिस जारी हुआ था। जिसमें मधुबनपुर गांव के बहोरिकपुर में तैनात संजय कुमार और टिमिलपुर में तैनात नफीस अहमद की ओर से नोटिस का जबाब नहीं देने पर एडीओ पंचायत की रिपोर्ट पर निलंबित कर दिया गया है। विभागीय कार्रवाई से सफाई कर्मियों में खलबली मची हुई है।

विकास खंड में कुल 224 सफाई कर्मी विकास खंड के कुल 104 गावों में तैनात है। बीते दिनों मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर 16 जुलाई को सभी सफाई कर्मियों को ड्यूटी पालिटेक्निक कॉलेज चंदौली और कलेक्ट्रट में साफ सफाई के लिये लगाया गया था। जिसमें से एक दर्जन सफाई कर्मी आदेश का अवहेलना करते हुए अनुपस्थित रहे। जिसके बाद डीपीआरओ के निर्देश पर सभी अनुपस्थित सफाई कर्मियों को नोटिस जारी किया गया। जिसमें से मधुबन के बहोरिकपुर में तैनात सफाई कर्मी संजय नोटिस का जबाब लेने से इंकार करने व दबाब डलवाने पर डीपीआरओं नीरज सिन्हा ने तत्काल प्रभाव से 22 जुलाई को निलंबित कर दिया। वही टिमिलपुर में तैनात सफाई कर्मी नफीस अहमद की ओर से कोई जबाब नही देने और इनके खिलाफ तीन आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत मिलने पर निलंबन के लिये डीपीआरओ के यहां संस्सुति कर भेजा गया है।

इस बाबत एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बगैर सूचना दिये अनुपस्थित सभी  सफाई कर्मियों को नोटिस दिया गया था। कुछ लोगों ने संतोष जनक जबाब सम्प्रेषित किया है। कुछ लोगों की ओर से जबाब नहीं देने पर कार्रवाई की गयी है। जिसमें एक को निलंबित कर दिया गया है।

सफाई कर्मियों की आनलाइन गांवों में उपस्थिती की होगी निगरानी

गांवों में साफ सफाई को लेकर मिल रही शिकायत को लेकर डीपीआरओ ने गंभीरता से लिया है। सभी विकास खंडों में तैनात सफाई कर्मियों की ऑनलाइन गांवों में उपस्थिती दर्ज कराये जाने का निर्देश दिया है। प्राइवेट कर्मियों के माध्यम से साफ सफाई कराये जाने व लगातार अनुपस्थित सफाई कर्मियों के खिलाफ बर्खास्तगी की चेतावनी दिया है। विभागीय चेतावनी से सफाई कर्मियों में खलबली मची है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चंदौली में 15 जून से 30 जुलाई तक प्रजनन काल में मछली पकड़ने व बेचने पर प्रतिबंध

प्रजननशील मछलियों के शिकार पर रोक, उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : जिलाधिकारी परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली। मंगलवार को...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks