spot_img
32.1 C
Varanasi
Monday, March 23, 2026
spot_img
spot_img

चंदौली न्यूज: डीसीएम की टक्कर से उर्दू शिक्षक की मौत

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र मे गुरुवार की सुबह डीसीएम की टक्कर से हाफिज (35) की मौत हो गई। वह रोजाना की तरह सुबह पढ़ाने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हिनौली गांव के समीप पहुंचे, सामने से आ रहे एक डीसीएम वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी असमय मौत हो गई, इस घटना से परिवार समेत पूरा इलाका सदमे में है।

जानकारी के अनुसार हाफिज रोजाना की तरह गुरुवार सुबह पढ़ाने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हिनौली गांव के समीप पहुंचे, सामने से आ रहे एक डीसीएम वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी और चालक नियंत्रण खो बैठा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।

दुर्घटना की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन रो-रोकर बेसुध हो गए। गांव में भी मातमी सन्नाटा छा गया। ग्रामीणों के अनुसार हाफिज एक जिम्मेदार, ईमानदार और लोकप्रिय शिक्षक थे। वे बच्चों को सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि जीवन के मूल्यों के बारे में भी समझाते थे। यही कारण था कि उनकी मौत की खबर सुनते ही विद्यार्थी व ग्रामीण दोनों गहरे सदमे में चले गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना लापरवाह और तेज रफ्तार वाहनों की वजह से हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से फरार चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और मृतक परिवार को उचित आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

इस बीच पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि फरार वाहन की तलाश की जा रही है और जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news: लतीफशाह बीयर बंधा में डूबने से दो किशोरों की मौत

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। कस्बा निवासी समीर (19) पुत्र कमालुद्दीन तथा एखलाक (18) पुत्र साबिर अली "ईद के मौके...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks