spot_img
32.2 C
Varanasi
Monday, October 26, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- चंदौली में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, कक्षा 12 तक के विद्यालय रहेंगे बंद

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टूडे न्यूज, चंदौली। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार 26 अक्टूबर को चंदौली जनपद में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग के निर्णय के क्रम में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है।

प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के विद्यालय बंद

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में संचालित प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी परिषद, राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में सोमवार को शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। सभी संबंधित विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश

प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्णय से जिले के सभी संबंधित विद्यालयों में सोमवार को पढ़ाई नहीं होगी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नमो घाट पर गरजे लड़ाकू विमान, गंगा के ऊपर वायुसेना ने दिखाया शौर्य

‘विंग्स ओवर गंगा’ हवाई प्रदर्शन में रोमांचित हुए दर्शक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद परिवर्तन टूडे...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks