spot_img
31.6 C
Varanasi
Sunday, October 25, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय हुई प्रशासनिक टीम, एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

सकलडीहा में विशेष अभियान के दौरान नए मतदाताओं के लिए लिए गए आवेदन, छूटे नाम जोड़ने और दोहरे नाम हटाने के निर्देश

परिवर्तन टूडे न्यूज, चंदौली
सकलडीहा। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पूर्व मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) और पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई। अभियान के दौरान लगभग एक हजार नए मतदाताओं के आवेदन प्रपत्र-6 के माध्यम से प्राप्त किए गए।

393 बूथों पर चला अभियान

सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में कुल 393 मतदान केंद्र हैं, जहां 3,02,461 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 3,461 युवा मतदाता ऐसे हैं, जो पूर्व में ही मतदाता सूची में शामिल हो चुके हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत तीन दर्जन से अधिक पर्यवेक्षकों और पांच सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एआरओ) को जिम्मेदारी सौंपी गई।

एसडीएम ने बूथों पर पहुंचकर लिया जायजा

अभियान के दौरान उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने सकलडीहा, ईटवा, नागेपुर और तेंदुईपुर स्थित बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित बीएलओ और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम शामिल किए जाएं। साथ ही दोहरे नामों और स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं से संबंधित प्रविष्टियों की नियमानुसार जांच कर आवश्यक संशोधन किया जाए, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके।

इस दौरान प्रभारी तहसीलदार अनुराग सिंह, एआरओ विजय सिंह, जावेद अख्तर, सुरेंद्र प्रताप सहाय, गोपाल कृष्ण तिवारी, पर्यवेक्षक राजेश पासवान, आलोक पांडेय, चंदन यादव, प्रेमानंद मौर्य, राकेश सिंह यादव, अमरेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- राजन जी महाराज की रामकथा में उमड़ा आस्था का सैलाब, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई मंत्रियों ने लिया आशीर्वाद

परिवर्तन टूडे न्यूज, चंदौली। जनपद के धानापुर कस्बा स्थित दशमी पोखरा के विश्वेश्वर महादेव प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks