परिवर्तन टूडे न्यूज, चंदौली। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार 26 अक्टूबर को चंदौली जनपद में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग के निर्णय के क्रम में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है।
प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के विद्यालय बंद
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में संचालित प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी परिषद, राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में सोमवार को शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। सभी संबंधित विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश
प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्णय से जिले के सभी संबंधित विद्यालयों में सोमवार को पढ़ाई नहीं होगी।



