spot_img
24.9 C
Varanasi
Wednesday, September 23, 2026
spot_img

गरीब, असहाय, निर्वल महिलाओं में साड़ी किया वितरण

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। कस्बा स्थित शिवमन्दिर के प्रांगण में सपा महिला सभा प्रदेश सचिव सुषमा यादव ने गुरुवार को क्षेत्र के गरीब, असहाय, निर्बल महिलाओ में साड़ी वितरण किया।

सुषमा यादव ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार केवल कागजों पर विकास व मदद का कार्य कर रही है। महगाई चरम सीमा पर पहुॅच गयी है लोग कराह रहे है। लोगों को तन ढ़कने के लिए कपड़े नही है लेकिन प्रदेश सरकार ऑखों पर चश्मा लगाकर बैठी हुई है। गरीब, असहाय, लाचार, निर्बलवर्ग के परिजन कराह रही है और सरकार व प्रशासनिक अधिकारी कानों में तेल डाल कर कुर्सी पर आराम फरमा रहे है। जबकि इन आलाधिकारियों को जनहित की समस्याओं को सरकार को अवगत कराना चाहिए लेकिन वे ऐसा नही कर पा रहे है।

यादव ने कहा कि सपा समाजवाद की पार्टी है वह समाज के हर एक पिड़ित व्यक्ति को यथा सम्भव सहायता पहुचाने का कार्य करती है। चाहे वह अमीर हो या फिर गरीब सबके साथ न्याय करती है। उसी समाजवाद की परिभाषा को परिणित करते हुए सपा सचिव श्रीमती यादव ने सैकड़ो गरीब महिलाओ को साड़ी वितरण किया।

इस दौरान लालमुनी देवी, उर्मिला देवी, सावित्री देवी, मालती देवी, शारदा देवी, सुनिता देवी, निशा देवी, बासमती देवी, राधिका देवी, रामकली देवी सहित सैकड़ो महिलाएं मौजूद रही।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- स्कूली बस ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत; चालक फरार

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर स्थित जिओ पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को तेज रफ्तार निजी स्कूल बस...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks