spot_img
29.4 C
Varanasi
Sunday, September 6, 2026
spot_img

सकलडीहा पीजी कॉलेज मे 28 फरवरी को जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के 18 से 25 वर्ष के युवा करेंगे प्रतिभाग: संसदीय पद्धति के अनुरूप युवाओं को मिलेगा मंच

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं तथा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित होने वाले विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 कार्यक्रम के संबंध में गुरुवार को जनपद के सकलडीहा पीजी कॉलेज में प्रेस वार्ता सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन 28 फरवरी को प्रातः 9 बजे से महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि यह कार्यक्रम युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं तथा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम विकसित भारत की परिकल्पना से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल तथा समसामयिक विषयों पर चिंतन को बढ़ावा देना है।
प्राचार्य ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित उपजिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जिला नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के 18 से 25 वर्ष के युवा प्रतिभाग करेंगे तथा संसदीय पद्धति के अनुरूप युवाओं को मंच प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं को राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्वबोध विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि महाविद्यालय को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की मेजबानी का अवसर मिलना गौरव का विषय है तथा समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि कार्यक्रम युवाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परिकल्पित विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अंत में आयोजकों ने जनपद के सभी महाविद्यालयों एवं युवाओं से कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- रामगढ़ में 10 से 12 सितंबर बाबा कीनाराम जन्मोत्सव, जानिए कब होगा कव्वाली, बिरहा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली चहनियां। बाबा कीनाराम की जन्मस्थली एवं तपस्थली रामगढ़ में तीन दिवसीय बाबा कीनाराम जन्मोत्सव की...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks