spot_img
32.1 C
Varanasi
Friday, June 12, 2026
spot_img

“अस्सी घाट पर जनसमूह को दिलाई स्वच्छता की शपथ , स्वच्छता को संस्कार में शामिल करने का किया आवाह्न”

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

“नारी शक्ति ने प्रधानमंत्री के स्वछता आंदोलन को अस्सी घाट पर किया गतिशील “

परिवर्तन टुडे/ डेस्क
Story By- प्राची राय
वाराणसी। अस्सी घाट पर फावड़ा चलाकर स्वच्छता अभियान को पूरे देश में प्रारंभ करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के पूर्व रविवार को नमामि गंगे और महिला भूमिहार समाज की नारी शक्ति ने गति प्रदान की। अस्सी घाट का परिसर स्वच्छता को संस्कार के रूप में शामिल करने के गगन भेदी उद्घोष से गूंजता रहा।

नमामि गंगे के स्वयंसेवकों के साथ महिला भूमिहार समाज की नारी शक्तियों ने गंगा तट से पॉलिथीन, कपड़े, तस्वीरें एवं अन्य गंगा को प्रदूषित कर रही सामग्रियों को निकाला। इस दौरान अस्सी घाट पर मौजूद संत अतुलानंद विद्यालय के युवा छात्रों ने स्वच्छता संकल्प में भागीदारी की। मां गंगा की आरती उतारी गई। स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियों से लोगों को जागरूक किया गया।

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता आवाह्न को पूरे देश ने अपनाया है। विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है। स्वस्थ भारत के निर्माण में नारी शक्ति का स्वच्छता अभियान से जुड़ना शुभ फलदाई है। महिला भूमिहार समाज की अध्यक्ष डॉ. राजलक्ष्मी राय ने कहा कि ‘गंदगी है तो बीमारी है सफाई है तो स्वास्थ्य है’। आरोग्य और समृद्धिशाली भारत के निर्माण में स्वच्छता की भूमिका महत्वपूर्ण है।

आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, महिला भूमिहार समाज की अध्यक्ष डॉ. राजलक्ष्मी राय, पूनम सिंह, पुष्पा सिंह, डॉ. मंजुला चौधरी, प्राची राय, पुष्पा राय, चंद्रकला, वंदना, संध्या राय, प्रतिमा राय, प्रतिमा सिंह, सोनी राय वंदना सिंह एवं बड़ी संख्या में जनमानस मौजूद रहा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- मनियारपुर गांव में जनचौपाल का आयोजन, अधिकारियों ने ग्रामीणों की सुनी समस्या

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। सकलडीहा विकास खंड क्षेत्र के मनियारपुर गांव में शुक्रवार को जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks