spot_img
26.9 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

Chandauli news- नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा गांव में गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने नहर में एक युवक का शव देखा। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद अलीनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान राजेश निवासी महादेवपुर, थाना मुगलसराय कोतवाली के रूप में हुई है। शव की स्थिति को देखकर प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस के मुताबिक युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिसके बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई और साक्ष्य एकत्र करने का प्रयास किया।

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। युवक नहर तक कैसे पहुंचा, उसकी मौत डूबने से हुई या किसी अन्य कारण से, क्या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है—इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नमो घाट पर गूंजेगा आसमान, एयर शो की तैयारियों में जुटा प्रशासन; डीएम-एसपी ने लिया जायजा

सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, समय से तैयारियां पूरी करने पर जोर परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks