spot_img
31.7 C
Varanasi
Sunday, July 26, 2026
spot_img

Chandauli news- चंदौली का गौरव बढ़ा: रामगढ़ के आशुतोष कुमार सिंह बने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में अपर जिला जज

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। जनपद के चहनियां क्षेत्र स्थित रामगढ़ गांव के निवासी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता नन्हकू सिंह के पुत्र आशुतोष कुमार सिंह का चयन उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में अपर जिला जज के पद पर होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने उनके आवास पहुंचकर बधाई दी तथा इसे जनपद के लिए गौरव का विषय बताया।

आशुतोष कुमार सिंह लंबे समय से न्यायिक सेवा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनका प्रारंभिक चयन बिहार न्यायिक सेवा (पीसीएस-जे) में हुआ था। इसके बाद उन्होंने बिहार के पूर्णिया, किशनगंज, आरा, बक्सर, भभुआ सहित विभिन्न जनपदों में न्यायिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वर्तमान में वे मुजफ्फरपुर में अपर जिला जज के पद पर कार्यरत हैं। अब उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में अपर जिला जज के रूप में उनका चयन होने से परिवार और क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह है।

आशुतोष कुमार सिंह के पिता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता नन्हकू सिंह ने कहा कि पुत्र की इस उपलब्धि से परिवार अत्यंत गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि बिहार में उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश में न्यायिक सेवा का अवसर मिलना पूरे परिवार और चंदौली जनपद के लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि न्यायिक सेवा के दौरान उनके मन में हमेशा अपने राज्य उत्तर प्रदेश में कार्य करने की इच्छा रही। अब यह सपना साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि न्याय पाने के लिए आने वाले वादकारियों को अनावश्यक रूप से न्यायालय के चक्कर न लगाने पड़ें तथा प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, त्वरित और विधिसम्मत निर्णय हो।

वहीं, बघरी (धानापुर) के ग्राम प्रधान एवं खेल शिक्षक अजीत सिंह ने आशुतोष कुमार सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि आशुतोष कुमार सिंह अपनी ईमानदारी, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा से न्यायिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान देंगे तथा आम लोगों को समय पर न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

आशुतोष कुमार सिंह की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र, कर्णफूल और नकदी ठगी, उचक्के फरार

चहनियां कस्बे में वारदात से मचा हड़कंप, लगातार घटनाओं से लोगों में दहशत परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली Story By- मनोज...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks