spot_img
31.7 C
Varanasi
Sunday, July 26, 2026
spot_img

Chandauli news- प्रधान पुत्र द्वारा लाइसेंसी पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

आपसी विवाद के दौरान दूसरे पक्ष को दी धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही हरकत में आई पुलिस

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के अमिलाई गांव में आपसी विवाद के दौरान लाइसेंसी पिस्टल लहराकर दूसरे पक्ष को धमकाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।

विवाद के बीच हाथ में आ गई लाइसेंसी पिस्टल

बताया जाता है कि आगामी ग्राम प्रधान चुनाव की तैयारियों को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। इसी दौरान प्रधान के नाम से पंजीकृत लाइसेंसी पिस्टल युवक के हाथ में आ गई। आरोप है कि उसने पिस्टल लहराते हुए दूसरे पक्ष को धमकाया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मौके पर मौजूद किसी ग्रामीण ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने की कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद बलुआ पुलिस तत्काल हरकत में आई। पुलिस टीम ने अमिलाई गांव पहुंचकर मामले की जांच की और आरोपी युवक आदर्श को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके कब्जे से लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का पक्ष और ग्रामीणों का दावा अलग-अलग

बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि बरामद पिस्टल ग्राम प्रधान अमरदेव यादव के नाम से पंजीकृत लाइसेंसी असलहा है। उनके अनुसार, विवाद के दौरान पिस्टल सड़क पर गिर गई थी, जिसे प्रधान के पुत्र ने उठाकर दूसरे पक्ष को धमकाया। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, गांव के कुछ लोगों का दावा है कि पिस्टल सड़क पर नहीं गिरी थी, बल्कि प्रधान पुत्र ने स्वयं उसे निकालकर दूसरे पक्ष को धमकाया और फायरिंग का प्रयास भी किया। उनका कहना है कि मौके पर मौजूद लोगों की संख्या अधिक होने के कारण वह फायरिंग नहीं कर सका।

जांच के बाद स्पष्ट होगी पूरी तस्वीर

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। वायरल वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुरूप आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चंदौली का गौरव बढ़ा: रामगढ़ के आशुतोष कुमार सिंह बने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में अपर जिला जज

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। जनपद के चहनियां क्षेत्र स्थित रामगढ़ गांव के निवासी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता नन्हकू सिंह के...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks