spot_img
35.6 C
Varanasi
Tuesday, June 30, 2026

पुलिस मुठभेड़ मे पशु तश्कर घायल, आठ पशुओ सहित एक असलहा और कारतूस बरामद

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद मे थाना इलिया पुलिस टीम ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तश्कर को गिरफ्तार किया। तलाशी के बाद पिकअप वाहन से 05 गोवंश जिन्दा व 03 मृत गोवंश को बरामद किया। साथ ही एक अवैध असलहा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक खोखा बरामद कर संबंधित धाराओ मे मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई मे जूट गई।

जानकारी के अनुसार इलियाॅ थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह वाहनो की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बनरसिया माइनर के समीप चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन को रुकने का इशारा किया। पिकअप चालक रूकने की जगह रफ्तार तेज कर दिया। पुलिस ने शक के आधार पर पिकअप का पीछा किया। वाहन चालक ने जान मारने की नियत से ग्राम खझरा पहाड़ी के समीप पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। पुलिस टीम ने भी अपने बचाव मे जवाबी कार्यवाही शुरू कर दी। इसमे अभियुक्त के बाये पैर मे घुटने के नीचे गोली लगने से जमीन पर गिर पडा। घायलावस्था मे पुलिस ने पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती किया। पिकअप वाहन नं0-UP64BT4656 की तलाशी ली गई। तो कुल 08 राशि गोवंश लदे हुए थे। जिसमे 03 मृत रहे। एक अवैध असलहा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक खोखा बरामद किया।

अभियुक्त की पहिचान सोनू पुत्र तसलीम निवासी मोहल्ला बूढ़ा देवी अहरौरा थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर के रूप मे हुई। वहीं एक अभियुक्त मौका पाकर फरार हो गया। पूछताछ मे अभियुक्त ने कहा कि हम लोग पशुओं को वध हेतु बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। इन पशुओ को मध्य प्रदेश से लेकर आ रहे थे। भागे हुए साथी का नाम छोटू यादव है। जिसका घर थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज मे है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- फाइल को लेकर तहसीलदार चैंबर में बवाल: अधिवक्ता घायल, प्रभारी राजस्व लिपिक बाथरूम में छिपा; मुकदमा दर्ज

तहसीलदार के निर्देश के बावजूद खतौनी शुद्धीकरण की 38(2)की फाइल रोकने का आरोप परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली सकलडीहा। तहसीलदार के...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks