spot_img
22 C
Varanasi
Saturday, September 26, 2026
spot_img

Chandauli news- 23 घंटे से बिजली गुल, खराब हैंडपंप ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुश्किलें

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने से ग्रामीणों को पिछले करीब 23 घंटे से बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से बिजली न रहने के कारण जहां लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है, वहीं पेयजल को लेकर भी ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई।

शुक्रवार की देर रात बथावर गांव स्थित शंकर जी मंदिर परिसर के पास लगा सरकारी हैंडपंप अचानक खराब हो गया। हैंडपंप खराब होने से आसपास के लोगों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया। बताया जाता है कि इस हैंडपंप से आसपास के करीब सैकड़ों घरों के लोग पानी की जरूरत पूरी करते हैं। ऐसे में इसके खराब होने से ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की मदद से हैंडपंप कराया गया चालू

हैंडपंप खराब होने की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन मौर्य ग्रामीणों की मदद से हैंडपंप की मरम्मत कर उसे पुनः चालू कराया गया। हैंडपंप चालू होने के बाद ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध हो सका और लोगों ने राहत की सांस ली।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार वर्षा के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से पहले ही परेशानी बनी हुई हैं। इसके बाद सरकारी हैंडपंप खराब होने से पेयजल की समस्या और गंभीर हो गई थी। समय रहते हैंडपंप की मरम्मत हो जाने से ग्रामीणों को तत्काल राहत मिली।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- मेहनत और लगन से बदली जिंदगी की राह, बेटी की उपलब्धि पर पिता की आंखें हुईं नम

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली Story By- नीरज अग्रहरि कमालपुर। बेटियां बोझ नहीं, बल्कि परिवार की पहचान और भविष्य की...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks