परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
कमालपुर। क्षेत्र के चिल्हारी गांव के समीप शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में कार चालक मिथिलेश गुप्ता आंशिक रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों और ग्रामीणों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। परिजन घायल चालक को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया।
सैयदराजा बाजार से लौटते समय हुआ हादसा
बरडीहा गांव निवासी मिथिलेश गुप्ता अपनी कार संख्या यूपी 65 जीबी 2041 से निजी कार्य से सैयदराजा बाजार गए थे। वहां से वापस लौटते समय चिल्हारी गांव के समीप अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक को चोटें आईं।
ग्रामीणों ने कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाला
दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के राहगीर और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार में फंसे चालक मिथिलेश गुप्ता को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर क्षतिग्रस्त कार को सड़क पर लाया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायल चालक को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चालक को घर भेज दिया।
बाल-बाल बची चालक की जान, टला बड़ा हादसा
दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कार की स्थिति देखकर लोग यही कहते नजर आए कि चालक का आंशिक रूप से घायल होना सौभाग्य की बात है। ग्रामीणों के अनुसार, संयोग अच्छा रहा कि चालक ने समय रहते वाहन को गड्ढे में जाने से रोक लिया। यदि कार गड्ढे में चली जाती तो वाहन को काफी नुकसान होने के साथ ही हादसा और गंभीर हो सकता था। ग्रामीणों ने इसे ईश्वर की कृपा बताते हुए राहत की सांस ली।
घटना के बाद चालक अपनी क्षतिग्रस्त कार को अपने साथ ले गए। दुर्घटना को लेकर मौके पर काफी देर तक ग्रामीणों में चर्चा बनी रही।


