spot_img
32 C
Varanasi
Thursday, August 6, 2026
spot_img

तीन अंतर्राज्यीय बाइक चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। बलुआ पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन अंतर्राज्यीय बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल पांच मोटरसाइकिल और एक इंजन जब्त की गई हैं, आरोपियों ने चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को बलुआ थाना क्षेत्र राधे की मड़ई के समीप से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में अरविन्द उर्फ नीरज यादव पुत्र श्रवण कुमार यादव निवासी लक्ष्मणगढ, अभिषेक यादव उर्फ अभि उर्फ दादा पुत्र दिनेश लक्ष्मणगढ वही तीसरा आरोप आजाद उर्फ सनी पुत्र सिकन्दर राम निवासी ग्राम पक्खोपुर थाना बलुआ शामिल हैं।

पूछताछ में पकड़े गए तीनों आरोपियों ने बताया कि हम लोग दोस्तों के साथ चंदौली, गाजीपुर और आजमगढ़ जनपद से बाइक चोरी करते हैं। चोरी की बाइक अन्य जनपदों में भी बेचते हैं। आरोपियों ने पुलिस को यह बताया कि अगर जो मोटरसाइकिल नहीं बिकती थी तो उसको रख देते थे और उसका पार्ट निकालकर धीरे-धीरे बेचते थे। आरोपी आजाद ने बताया किया तीनों बाइक चोरी की है तथा दो मोटरसाइकिल और एक इंजन मेरी दुकान में रखा है। हम लोग उसको ऊंचे दामों में बेचते थे। आजाद की मथेला नहर के पास एक दुकान भी है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- अब नहीं छूटेगा छात्रवृत्ति का लाभ, आवेदन की तिथियां हुईं घोषित

परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली। अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक वर्ग को छोड़कर) के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। वित्तीय...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks